ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, CM के निर्देश के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

 बीजापुर : जिले के रूद्राराम स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में 7 छात्राओं से कथित बैड टच और छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला कलेक्टर को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए विद्यालय में पदस्थ कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Chhattisgarh News: रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, धुआं उठता देख मौके पर जुटे स्थानीय लोग

CM साय ने जिला कलेक्टर को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाए और मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में बालिका छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सभी कलेक्टरों से ऐसे संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने और छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की पड़ताल करने को कहा है। इधर भोपालपटनम पुलिस ने CM साय के निर्देश और पीड़िता की शिकायत पर कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दय्या के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर को एक पीड़िता की माता ने शिकायत में बताया कि एकलव्य विद्यालय में अध्ययनरत उनकी 14 वर्षीय बेटी के साथ विद्यालय में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दय्या ने कथित तौर पर 7 अक्टूबर 2025 को गलत नीयत से आपत्तिजनक स्पर्श कर छेड़छाड़ की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिक्षक ने अलग-अलग मौकों पर छात्रा के साथ दोबारा छेड़छाड़ का प्रयास किया, जिसका छात्रा ने विरोध किया।

जेसीआई कोरबा सेंट्रल की युवा संसद में दिखा लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक देवेंद्र दय्या के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम, 2012 की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026