ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! 13-14 सितंबर को रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

रायपुर: छत्तीसगढ़ में तीज त्योहार पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। अगर आप भी 13 या 14 सितंबर को ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रही हैं, तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, इन दोनों दिनों में कई ट्रेनें रद्द रहने वाली हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, आज भारी बारिश की चेतावनी; जानें अगले 5 दिनों का हाल
बताया जा रहा है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। जिसके चलते 13 और 14 को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। अगर आपने इन तारीखों में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रखी है, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
13 सितंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728 का परिचालन रहेगा रद्द
बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 नहीं चलेगी
गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 रहेगी रद्द
बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 का परिचालन रद्द
कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203 नहीं चलेगी
रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द
रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 रहेगी रद्द
14 सितंबर नहीं होगा इन ट्रेनों का परिचालन
रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रहेगी रद्द
इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 भी रहेगी रद्द
कोरबा-रायपुर मेमू 68745 का परिचालन रद्द रहेगा






