ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी सक्ती जिले को 122 करोड़ रू. के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात*

सक्ती में खुलेगा कृषि महाविद्यालय, जिलेवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी*

जिला रिपोर्टर सक्ति – उदय मधुकर

सक्ती:: भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 11 सितंबर को नवगठित सक्ती जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी साथ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भी उपस्थित रहे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कॉलेज ग्राउंड जेठा जिला सक्ती में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए विष्णु देव साय सरकार को गगरीब व किसान हितैषी बताया। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पूर्व की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार पर गरीबों के आवास निर्माण कार्य रोकने का आरोप लगाया। केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान भी गरीबों के आवास निर्माण हेतु रूपये भेजे थे किंतु भूपेश सरकार ने नहीं बनाया। तब हमने संकल्प लिया था भाजपा सत्ता में आते ही गरीबों के पक्का मकान बनाएंगे।‌ मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ने सत्ता संभालते ही 18 लाख गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास निर्माण को स्वीकृति प्रदान किया।‌

केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने इस मौके पर दो लाख पीएम आवास योजना के तहत हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया और प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबियां भी सौंपी। इतना ही नहीं केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सक्ती जिले को 122 करोड़ रूपये से अधिक के कुल 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस मंच से केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना में पारदर्शिता बढ़ाने जाई आधारित जियो टैग सत्यापन और जियोटेग प्रणाली का शुभारंभ भी किया। इसके अलावा ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने स्व सहायता समूहों की मजबूती के लिए उनसे उनकी कार्यो के बारे में जाना और संवाद भी किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने जिलेवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग कि सक्ती जिले में कृषि महाविद्यालय खुले को पूरा करते हुए जिले में कृषि महाविद्यालय खोले ने की बात भी कही। इस मौके पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में अपने ढ़ाई साल के कार्यकाल के दौरान गरीब जनता के लिए समर्पित होकर कार्य करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा हमने जनता से किया सभी वादा ईमानदारी से निभाया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य में ग्रामीणों को पक्का मकान देने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। वहीं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने पर भी विशेष जोर दिया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को केन्द्रीय मंत्री सहित उपस्थित जनता को बताया तो सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित सभी नेताओं का सक्ती आगमन पर जिले वासियों की ओर से अभिनंदन किया। इसके पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वहां लगे विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और किसानों सहित लखपति दीदियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को नये घरों की चाबी सौंपी गई और गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर लखपति दीदी, डीलर दीदियों सहित पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

*सक्ती जिले में भी खुलेगा कृषि महाविद्यालय – केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने की घोषणा*

अपने भाषण के दौरान केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवगठित सक्ती जिले में भी कृषि महाविद्यालय खोले जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की ।‌ इस तरह सक्ती जिले में कृषि महाविद्यालय खोले जाने की बहुप्रतीक्षित मांग भी पूरी हुई है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026