भोपाल पुरिया परिवार का अग्रसेन भवन के सामने में बहेगी श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, भोपाल पुरिया परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का भव्य अनुष्ठान
डॉ स्वामी राघवाचार्य जी महाराज सुनाएंगे अमृतमयी कथा

जांजगीर चाम्पा : नगर का माहौल आगामी 12 सितंबर से पूरी तरह भक्तिमय और कृष्णमय होने जा रहा है। पितृमोक्ष गया जी श्राद्ध के पावन प्रसंग पर भोपाल पुरिया परिवार द्वारा अग्रसेन भवन के सामने नैलाजांजगीर में विशाल श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 12 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस दिव्य अनुष्ठान में डॉ स्वामी राघवाचार्य जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।
CG News: स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक सामग्री बरामद; संचालक और मैनेजर पर केस दर्ज
कथा के शुभारंभ से पूर्व 11सितंबर शुक्रवार को पूज्य गुरुदेव का नगर आगमन पर महिला सत्संग भवन मेंभव्य स्वागत व अभिनंदन होगा। इसके पश्चात 12 सितंबर शनिवार को सुबह 09:30 बजे श्री राम मंदिर नैला अग्रसेन भवन के सामने कथा स्थल तक गाजे-बाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसी दिन भागवत महात्म्य के साथ नैमी सारण्य कथा राजा परीक्षित को श्राप सुखदेव जी का आगमन भागवत श्रवण का महात्मय कथा की शुरुआत होगी। सप्ताह भर चलने वाले इस ज्ञानयज्ञ में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की मनोहारी झांकियां और उत्सव सजाए जाएंगे। 13 सितंबर को भीष्म चरित्र सृष्टि की उत्पत्ति वराह अवतार कपिल भगवान का उपदेश ध्रुव महाराज की कथा भरत चरित्र होगा, 14 सितंबर को भक्ति की विजय प्रहलाद चरित्र नरसिंह अवतार गजेंद्र मोक्ष समुद्र मंथन वामन अवतार व राजा बलि प्रसंग होगा 15 सितंबर को श्री राम कथा श्री कृष्ण अवतार पूतना वध 16 सितंबर को कृष्ण बाल लीला माखन चोरी कालिया नाग मर्दन गोवर्धन पूजा 56 भोगरहेगा।
बम की धमकी के बाद अहमदाबाद में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सऊदी जा रही थी उड़ान
वहीं 17 सितंबर को धर्म एवं प्रेम की विजय मथुरा गमन कंस वध उद्धव गोपी संवाद श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह, 18 सितंबर को सुदामा चरित्र श्री कृष्ण का स्वधाम गमन राजा परीक्षित मोक्ष सुखदेव पूजन कथा विश्राम19 सितंबर को पूर्णाहुति हवन महा आरती आशीर्वाद वचन संपन्न होगी आयोजक सर्विस सेठमल श्रीमती सरिता देवी के वंशजों द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है भोपाल पुरिया परिवार के सभी सदस्यों ने समस्त श्रद्धालुओं को कथा रसपान करने का आग्रह करते हुए पुण्य के भागीदार बनने का अपील किया है।






