कुसमुंडा में एरिया के बाद प्रोजेक्ट में भी बीएमएस यूनियन की बढ़त,पहले दिन बड़े बढ़त के साथ रही नंबर वन
सतपाल सिंह

कुसमुंडा में एरिया के बाद प्रोजेक्ट में भी बीएमएस यूनियन की बढ़त,पहले दिन बड़े बढ़त के साथ रही नंबर वन

कोरबा जिले के SECL कुसमुंडा क्षेत्र में सदस्यता सत्यापन चल रहा हैं। एरिया में बीएमएस संगठन गत वर्ष का आंकड़ा बदलते हुए रिकॉर्ड 118 सदस्यता प्राप्त किए। वहीं परियोजना में आज सत्यापन के पहले ही दिन बीएमएस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए 390 सदस्य प्राप्त किए वहीं इंटक 197, HMS 148, एटक 43,KMP 05 सदस्य पा सकी।
आपको बता दें कि इस वर्ष 2026 का सदस्यता सत्यापन हर वर्ष की तुलना में बिल्कुल अलग है। पहले कर्मचारियों को एक से अधिक संगठन में सदस्यता लेने का अधिकार था परंतु इस वर्ष कर्मचारीयों को एक ही संगठन में अपना सदस्यता सत्यापन करना है। वही दूसरी और पिछले कुछ माह से बड़े बड़े पदाधिकारियों का अपना संगठन छोड़कर अन्य संगठनों में जाने का दौर चल रहा था। ऐसे में वे अनेकों मत प्राप्त करने के प्रयासरत थे, परंतु कुसमुंडा एरिया के बाद परियोजना में भी कर्मचारियों के द्वारा बीएमएस पर बड़ा भरोसा जताया जा रहा है। इन आंकड़ों के बाद से बीएमएस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरजस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन का दावा है कि कुसमुंडा क्षेत्र में और बड़े संगठन के रूप में उभर कर सामने आएगी।






