
तेलंगाना विधानसभा के परिसर में पशुपालन मंत्री वकिटी श्रीहरि ने मंगलवार को एक अधिकारी को समय पर सीपीआर दी जब वो जमीन पर गिरकर तड़प रहा था. बाद में अधिकारी को एंबुलेंस से अस्पताल से जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
‘शुगर डैडी को मार दूंगा’… पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से जारी वीडियो के मुताबिक विधानसभा परिसर में ऊर्जा विभाग के विशेष मुख्य सचिव नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू की अचानक तबीयत बिग गई. इससे वो अचानक वहां गिर पड़े. यह देख वहां मौजूद पशुपालन मंत्री वकिटी श्रीहरि ने उन्हें सीपीआर दिया.इसके बाद उन्होंने मेडिकल स्टाफ को बुलाया और राजू को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Korba News: छात्राओं की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, कन्या छात्रावास की अधीक्षिका निलंबित
VIDEO | Hyderabad: Telangana Minister Vakiti Srihari gives CPR to Principal Secretary Navin Mittal's PS after he collapsed in the Assembly.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/e98XMHqh8w
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2026
क्या होता है सीपीआर
कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) एक इमरजेंसी जीवन रक्षक प्रक्रिया है. यह तब किया जाता है जब हृदय की धड़कन रुक जाती है. सीपीआर किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट से बचने में मदद कर सकता है. इसलिए समाज में सीपीआर के बारे में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है. हार्ट अटैक की स्थिति में कोई व्यक्ति तुरंत बेहोश हो जाता है. अगर उसी समय उसका कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन कर दिया जाए और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाए, तो उसकी जान बचाई जा सकती है.






