ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALभारत

30 हजार रुपये को लेकर विवाद बना खौफनाक! युवक का अपहरण कर स्कूटर से बांधकर घसीटा

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में 30 हजार रुपये के भुगतान विवाद को लेकर एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, राजेश नाम के युवक पर बाइक खरीद और दुर्घटना से जुड़े खर्च मिलाकर 30 हजार रुपये बकाया थे, जिसे लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि 5 सितंबर की रात आरोपियों ने राजेश को रास्ते में रोककर एक मैकेनिक शेड में रातभर बंधक बनाकर रखा. अगले दिन पैसे नहीं देने पर उसकी पिटाई की गई, कपड़े उतरवाए गए और हाथ-गले में रस्सियां बांध दी गईं.

CG News: ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, विधायक के बेटे पर मारपीट का आरोप; सामने आया वीडियो

स्कूटर से बांधकर घसीटने का VIDEO वायरल

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने राजेश को सड़क पर घसीटा और बाद में स्कूटर से बांधकर खींचा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने अपहरण, हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, राजेश ने मैकेनिक वी महेश से 25,000 रुपये में एक मोटरसाइकिल खरीदने का तय किया था. गाड़ी को टेस्ट राइड के लिए ले जाते समय, राजेश ने कथित तौर पर एक पुलिस कांस्टेबल की कार को टक्कर मार दी और उसे नुकसान पहुंचाया.

पैसे नहीं दे पाया राजेश

महेश के भाई ने कथित तौर पर मामला निपटाने के लिए कांस्टेबल को रिपेयर के लिए 5,000 दिए. पुलिस ने कहा कि राजेश बाद में मोटरसाइकिल की कीमत और रिपेयर की रकम के 30,000 रुपये नहीं दे पाया और कथित तौर पर पेमेंट टाल रहा था. इसके बाद महेश और उसके दोस्त एल श्रीराम ने कथित तौर पर 5 सितंबर को राजेश को रास्ते में रोककर किडनैप कर लिया और रात भर बंधक बनाकर रखा. जब राजेश ने कहा कि वह तुरंत रकम नहीं दे सकता, तो आरोपियों ने कथित तौर पर अगली सुबह उसके साथ मारपीट की.

Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

पुलिस ने कहा कि महेश, श्रीराम और उनके साथियों बी वेंकट राव, एन गोविंद और वी अप्पा राव ने राजेश की शर्ट उतार दी और उसके हाथों और गले में रस्सी बांध दी. कथित तौर पर उन्होंने उसे सड़क पर घसीटा और फिर उसे स्कूटर से बांधकर गाड़ी के पीछे खींच लिया. मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026