बिलासपुर हिंसा में पुलिस का बड़ा एक्शन! मास्टरमाइंड सोहेल खान समेत 6 आरोपियों का निकाला पैदल जुलूस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने हिंसा के कथित मास्टरमाइंड सोहेल खान समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का पैदल जुलूस भी निकाला।
CG Crime: 2.23 करोड़ का गांजा जब्त, ट्रक के गुप्त चेंबर में छिपाकर हो रही थी तस्करी, तस्कर गिरफ्तार
इसी बीच सोहेल खान का एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कथित तौर पर कट्टा लहराते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इसी कट्टे से उसने हवाई फायरिंग की थी। हवाई फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक दोनों पक्षों के कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें सोहेल खान गुट के 17 आरोपी और ठाकुर राम सिंह गुट के 3 आरोपी शामिल हैं।
हालांकि, दूसरे पक्ष के कुछ आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
*जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुआ खेल दिवस व खेल अलंकरण समारोह*
पूरा मामला बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस हिंसा के दौरान सामने आए वीडियो और CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट की जा सके।






