ChhattisgarhKorba
ब्रेकिंग न्यूज कोरबा – नदी में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर बहा,अब तक नहीं मिली कोई जानकारी
ओमकार यादव की खबर
ब्रेकिंग न्यूज कोरबा – नदी में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर बहा,अब तक नहीं मिली कोई जानकारी

कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र के ग्राम कुदुरमाल से एक दुखद घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय किशोर सुरज महंत पिता सुरेश महंत नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह नदी के तेज बहाव में बह गया।
घटना आज गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को दी गई है। जिसके बाद किशोर को तलाशने के लिए
गोताखोरो की टीम मौके पर पहुंची हुई है,जो नदी में नाव के सहारे किशोर की तलाश में जुटी हुई है। खबर लिखें जाने तक किशोर की खोज बिन जारी है। ओमकार यादव की खबर






