ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Road Accident: जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाईवे-130 सी पर गुरुवार सुबह सड़क हादसा हो गया। हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप बाल-बाल बच गए। वे अपनी इनोवा कार से निजी निवास से राजधानी की ओर जा रहे थे, तभी राजापड़ाव के पहले हाईवे के मोड़ पर सामने से आ रही पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

*सक्ती में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: जगह-जगह हुआ स्वागत, मुस्लिम समाज ने गुलाब फूल बांटकर दिया भाईचारे का पैगाम*

टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक हादसा जुगाड़ और मैनपुर थाना क्षेत्र के बीच हुआ। राजापड़ाव के पहले हाईवे के एक मोड़ पर गरियाबंद की ओर से आ रही पिकअप सामने से जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

*सक्ती में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: जगह-जगह हुआ स्वागत, मुस्लिम समाज ने गुलाब फूल बांटकर दिया भाईचारे का पैगाम*

महीनेभर पहले रेंजर समेत दो लोगों की हुई थी मौत

स्थानीय लोगों के मुताबिक नेशनल हाईवे-130 सी पर झरियाबहारा से धूर्वागुड़ी के बीच करीब 40 किलोमीटर का हिस्सा बरसात के दौरान हादसों के लिहाज से बेहद संवेदनशील बना हुआ है। अभ्यारण्य क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का काम नहीं होने के कारण वाहन चालकों को कई जगह परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में इस मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। करीब एक महीने पहले भी इसी हाईवे पर हुए सड़क हादसे में देवभोग रेंजर और उनके चालक की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों के बाद इस मार्ग की सड़क सुरक्षा और चौड़ीकरण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026