ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Nepal Flash Floods: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

रायपुर : नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी एवं आवश्यक सहायता के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा परिसर में रोपित पौधों को असमाजिक तत्वों ने उखाड़ा….*

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तिब्बत सीमा से लगे इलाकों में बुधवार सुबह अचानक आए तेज जलप्रवाह ने देखते ही देखते गांवों, सड़कों, पुलों और बिजली परियोजनाओं को अपनी चपेट में ले लिया। बाढ़ का पानी भारत के बिहार राज्य तक पहुंचने की आशंका है। भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आए इस विनाशकारी फ्लैश फ्लड में अब तक कम से कम 162 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 844 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Kriti Sanon Controversy: रक्षाबंधन ऐड पर ट्रोल हुईं कृति सेनन ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ‘संस्कृति दिल में होती है, नेकलाइन में नहीं

लापता लोगों में कम से कम 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती दूरदराज के प्रभावित इलाकों तक पहुंचकर लापता लोगों को तलाशना है।

 

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026