ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Rape Case: महिला से दरिंदों ने किया गैंगरेप, नौकरी का झांसा देकर जाल में फंसाया

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां नौकरी का झांसा देकर दो दरिंदों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला कुरुद थाना क्षेत्र का है।

Mahatari Vandan Yojana: रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा! महतारी वंदन योजना की राशि एडवांस में होगी जारी

जानकारी के मुताबिक, दो युवकों ने एक बेबस महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसाया और मेघा पुल के पास सुनसान जगह नर्सरी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर फरार हो गया। पीड़िता ने कुरूद थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी।

Chhattisgarh Paper Leak: पेपर लीक का नया खेल! सुई से छेदा लिफाफा, वीडियो बनाया और 11 हजार में बेच दिया

पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी का नाम महेंद्र साहू बताया जा रहा है, जो बालोद जिले के बगदही का रहने वाला है, जबकि उसका दूसरा साथी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अजनबी के झांसे में ना आएं। किसी भी बहकावे में आकर अनजान जगह पर नौकरी के लिए ना जाएं। पहले तहकीकात करें फिर भरोसा करें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026