ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Conversion Case: कथित धर्मांतरण को लेकर बवाल, देर रात थाने परिसर में दो पक्षों का जोरदार प्रदर्शन

CG Conversion Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित धर्मांतरण को लेकर शनिवार रात जमकर बवाल हुआ. गांधी चौक न्यू आनंद नगर तरेन्द्र कुमार वर्मा ने तीन महिलओं पर प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के तहत रायपुर कमिश्नरेट में यह पहली एफआईआर है. जानकारी के मुताबिक, गांधी चौक न्यू आनंद नगर में रहने वाला 32 वर्षीय तरेन्द्र कुमार वर्मा  मोबाइल दुकान चलाता है.  सुषमा कौशिक, लक्ष्मी निषाद और सुरेखा रंगारे की युवक से पहले ही जान पहचान है. तीनों महिलाएं का युवक के मोबाइल दुकान पर आना-जाना लगा रहता था.

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: स्कूल से घर लौट रहे तीन मासूम नदी में बहे, तीनों के शव बरामद

आरोप है कि तीनों ने  हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं और ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा. पुलिस को शिकायत में तरेन्द्र ने यह भी बताया गया कि  महिलाओं ने यीशु की प्रार्थना करने से दुख-दर्द और बीमारी दूर होने की बात कही. सुषमा ने उसे अपने घर में प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बुलाया था. 21 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे वह सुषमा के घर के पास पहुंचा.

CG Crime: कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 5 लाख की सुपारी लेकर हत्या की साजिश; फरार आरोपी गिरफ्तार

सभी प्रार्थना कर रहे थे. फिर सुषमा उसे अंदर लेकर गई. करीब 20-25 लोग प्रार्थना कर रहे थे. सुषमा, लक्ष्मी और सुरेखा ईसाई धर्म अपनाने के लिए उसे कहा और प्रार्थना की शक्तियों के बारे में जानकारी दी. इस घटना के बाद तरेन्द्र ने अपने दोस्तों को पूरी बात बताई.  तीनों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए हिंदू संगठन के लोग खमतराई थाने पहुंचे. इसी दौरान मसीही समाज के लोग भी विरोध में वहां पहुंच गए. थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी और रातभर थाने में डटे रहे.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026