ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत व सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की आतिथ्यता में सक्ती नगर में नोवेल लाइफ हास्पिटल का हुआ शुभारंभ*

*जिला बनने के बाद से सक्ती में स्वास्थ्य सुविधाओं को निरंतर हो रहा विस्तार*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्ती जिला बनने के पश्चात सक्ती में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इस क्रम में 19 अगस्त 2026 को शक्ति नगर में नोबेल लाइफ हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। शक्ति नगर स्थित गोपाल टॉकीज के सामने शुरू हुई नोबेल लाइफ हॉस्पिटल के शुभारंभ अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत मुख्य अतिथि रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की संसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अभ्यागतों में सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ महंत के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल , पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा, नरेश गेवाडीन, जनपद पंचायत अध्यक्ष खरसिया श्रीमती रामकुमारी राठिया, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मंचासीन रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा अस्पताल में पारिवारिक वातावरण बनी रहे। मानवता की भावना तथा गुणवत्ता पूर्ण ईलाज हो। डॉ महंत ने इस मौके पर कहा कि जिला बनने के बाद से सक्ती में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो मेरा रहा है। जो कि जिले वासियों के लिए बहुत अच्छी बात है। इस मौके पर डॉ महंत ने अस्पताल प्रबंधन को भविष्य के अपनी शुभकामनाएं भी दी। सासद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर हो रहे विस्तार से प्रसन्नता जाहिर किया और कहा कि इसका लाभ जिलेवासियों को मिलेगा।

नोवेल लाइफ हास्पिटल प्रबंधन को अपनी शुभकामनाएं देते हुए सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन मानवता को सामने रखकर मरीजों का ईलाज करे।‌ नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नोबेल लाइफ हास्पिटल परिवार को सक्ती नगर में मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोलने के लिए बधाई दिया। इसे जिलेवासियों के लिए ईलाज की दिशा में मील का पत्थर साबित होने की बात कही । इस अवसर पर नोवेल लाइफ हास्पिटल प्रबंधन की ओर से डाक्टर बंजारे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी कोशिश जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी सुदृढ़ बनाना है। हमारी कोशिश है कि मरीजों को एक ही छत के नीचे तमाम प्रकार की सुविधाएं प्राप्त हो सके। इस हेतु हम प्रयासरत हैं।‌ नोवेल लाइफ हास्पिटल के शुभारंभ की खबर से सक्ती शहर सहित ग्रामीण अंचल में भी लोगों में प्रसन्नता देखी ए रही है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026