कोरबा रोड, चांपा-शिवनी में पहली बार टेराकोटा थीम पर सजेगा माता रानी का भव्य पंडाल

चांपा : नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष कोरबा रोड, चांपा-शिवनी में पहली बार आकर्षक टेराकोटा थीम पर माता रानी का भव्य एवं मनमोहक पंडाल सजाया जा रहा है। विशेष थीम और आकर्षक साज-सज्जा के कारण यह पंडाल श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।
टेराकोटा कला की पारंपरिक शैली को आधुनिक साज-सज्जा के साथ प्रस्तुत करते हुए पंडाल को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। यहां नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण के साथ एक अनूठी कलात्मक झलक भी देखने को मिलेगी।
आयोजकों द्वारा माता रानी के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। श्रद्धालुओं में भी इस भव्य आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। “चांपा की महारानी” के रूप में माता रानी की भव्य प्रतिमा पंडाल में विराजमान होंगी।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। इस वर्ष का यह अनूठा टेराकोटा थीम पंडाल नवरात्रि उत्सव की भव्यता को और भी खास बनाने वाला है।






