ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के बाल-वाटिका वर्ग में आज़ादी का उत्सव मनाया गया

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनांक- 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ’’आज़ादी का उत्सव’’ अत्यंत उत्साह, देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में आयोजित ’’प्रभात फेरी’’ से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालय के ’’डायरेक्टर्स एवं प्राचार्य का स्वागत’’ पुष्पगुच्छ के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा ’’राष्ट्रगान’’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। ’’नर्सरी कक्षा’’ के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में आकर्षक ’’रैंप वॉक’’ प्रस्तुत कर देश के महान वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
’’कक्षा 1-बी’’ की छात्रा ’’अनाया गोयल’’ ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण कराया। इसके पश्चात ’’एलकेजी’’ के विद्यार्थियों ने ‘छोड़ो कल की बातें‘ गीत पर सुंदर समूह नृत्य प्रस्तुत किया तथा ‘देश रंगीला-रंगीला‘ की रंगारंग प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया।
’’कक्षा 2-अ’’ की छात्राओं ’’आराधना प्रधान एवं अग्र सिंह’’ ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद ’’यूकेजी’’ के विद्यार्थियों ने ‘ऐ वतन-वतन मेरे‘ गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियाँ बटोरीं।
विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया। तत्पश्चात छात्राओं ’’नव्या तिवारी एवं पारुल पटेल’’ ने ओजपूर्ण हिंदी कविता का प्रभावशाली पाठ कर सभी को देशप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ’’कक्षा 1-अ (बालक)’’ के विद्यार्थियों ने ‘सुनो गौर से दुनिया वालों‘ गीत पर जोशीला नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं ’’कक्षा 1-अ (बालिका)’’ की छात्राओं ने ‘माटी तेरी‘ गीत पर भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी का हृदय जीत लिया।
इसके बाद ’’कक्षा 2-अ’’ के विद्यार्थियों ’’पार्थ खैरवार, सुरभि कोशले एवं अद्विता डहरिया’’ ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। ’’कक्षा 1-बी’’ के विद्यार्थियों ने ‘जन-गण-मन‘ की संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की अनुपम छटा बिखेरी।
कार्यक्रम के अगले चरण में ’’अवनी, अद्विक, अनन्या सरवन, भाव्या उग्रे एवं अनंतवीर सिंह’’ ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रभावशाली नारों का उद्घोष कर सभी में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की। ’’कक्षा 2-अ (बालिका)’’ की छात्राओं ने ‘वंदे मातरम्‘ की रीमिक्स प्रस्तुति पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
’’कक्षा 2-अ एवं 2-ब (बालक)’’ के विद्यार्थियों ने ‘हम होंगे कामयाब एक दिन‘ गीत की प्रेरणादायक सामूहिक प्रस्तुति देकर सभी में आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का संदेश दिया। वहीं ’’कक्षा 2-ब (बालिका)’’ की छात्राओं ने ‘हम भारत के लोग‘ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संविधान, लोकतंत्र एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।
समारोह का समापन ’’छत्तीसगढ़ राज्य गीत’’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। अंत में सभी विद्यार्थियों, अतिथियों एवं अभिभावकों को मिठाई वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्या ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देश के आदर्श नागरिक बनने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के डायरेक्टर्स ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं सहयोगी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन शिक्षिका श्रीमती गार्गी सिंह एवं रानू शर्मा द्वारा किया गया।























































