Korba News: पति की मौत के 26 दिन बाद खुला राज, पत्नी की सच्चाई ने पुलिस को भी किया हैरान

Korba News: कोरबा एक युवक के संदिग्ध हालत में मौके मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 15 जुलाई को घर में गंभीर हालत में मिले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक साल पहले ही उसने लव मैरिज किया था। इसके बाद शराब पीने की लत के कारण अक्सर पति-पत्नी में विवाद और मारपीट होता था। घटना के वक्त मृतक के पैर में गंभीर चोट के निशान मिलने पर मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था। लेकिन पुलिस की तफ्तीश में हत्या का खुलासा होेने के बाद पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मामला मानिकपुर पुलिस चैकी क्षेत्र का है।
CG Crime News: छत्तीसगढ़ में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, घर में खून से सने शव मिलने से हड़कंप
पुलिस के मुताबिक 15 जुलाई को सुभाष ब्लाक निवासी अंकित सोनवानी घर में लहुलूहान हालत में घायल मिला था। उसके पैर पर गंभीर चोट लगने पर उसे एसईसीएल के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि अंकित और प्रिया ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ। अंकित की मौत के बाद उसकी बहन अंकिता समेत परिजनों ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटना से जुड़े तथ्यों एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को खंगाला। जांच आगे बढ़ी तो पति-पत्नी के बीच विवाद और चाकू से चोट लगने की बात सामने आई। जांच में यह बात भी सामने आई कि अंकित को ऐसी बीमारी थी, जिसमें खून का थक्का बनने में सामान्य से ज्यादा समय लगता था।
CG News: आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, मवेशी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे
पुलिस के अनुसार, प्रिया को भी पति की इस बीमारी की जानकारी थी। पैर में लगी चोट के बाद अत्यधिक खून बहने के कारण युवक की मौत हो गयी थी। महिला ने पति पर बचाव में चाकू से पैर पर हमला किया, या फिर गुस्से में उसकी हत्या की मंशा से वार किया गया ? फिलहाल ये पुलिस के लिए जांच का विषय है। पुलिस ने जांच के आधार पर प्रिया सोनवानी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।






