ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
internationalWorld

Imran Khan: इमरान खान की जेल में मौत का दावा! पाकिस्तानी पत्रकार के बयान से मचा हड़कंप…

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI के संस्थापक इमरान खान की जेल में मौत की खबर ने पाकिस्तान की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. पाकिस्तानी पत्रकार के एक दावे के बाद इमरान की सेहत और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया कि तीन वरिष्ठ सैन्य सूत्रों ने उन्हें बताया है कि उन्हें आशंका है कि इमरान खान अब जिंदा नहीं हैं. पत्रकार ने यह भी स्पष्ट किया कि इन सूत्रों ने खुद इमरान को मृत नहीं देखा है और उनका दावा प्रत्यक्ष पुष्टि पर आधारित नहीं है. इसके बावजूद उनके दावे ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री की स्थिति को लेकर पहले से चल रही अटकलों को और हवा दे दी है.

हरेली अमावस्या पर चांपा लायंस क्लब ने किया वृहद वृक्षारोपण, हरियाली का दिया संदेश

इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि उनके परिवार, पार्टी नेताओं, वकीलों और निजी डॉक्टरों की उनसे मुलाकात को लेकर लगातार विवाद रहा है. PTI पहले भी इमरान को अलग-थलग रखे जाने और उनके इलाज को लेकर सवाल उठाती रही है. जून में पार्टी ने उन्हें अस्पताल भेजने, नियमित मुलाकात की अनुमति देने और निजी डॉक्टरों से जांच कराने की मांग की थी. मई में भी इमरान की बहनों और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को अदियाला जेल पहुंचने से रोका गया था. इसको लेकर PTI ने विरोध प्रदर्शन किया था.

Korba News: हसदेव नदी का बढ़ा जलस्तर, गांवों की ओर पहुंच रहे मगरमच्छ; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

इमरान खान की स्थिति को लेकर बढ़ती चिंता अब राजनीतिक टकराव का रूप ले रही है. PTI नेता और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने दावा किया है कि पार्टी के 20 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं. पार्टी ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च का ऐलान भी किया है. इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं और कई मामलों में सजा काट रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के बाद से उनका सैन्य प्रतिष्ठान के साथ टकराव पाकिस्तान की राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है. ऐसे में उनकी मौत की अपुष्ट खबर ने राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है. फिलहाल इमरान खान की मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन परिवार और पार्टी को मुलाकात की अनुमति न मिलने, उनकी सेहत को लेकर पुराने विवादों और पत्रकार के नए दावे ने पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री की हालत कैसी है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026