ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
भारतNATIONAL

Airport Jobs 2026: एयरपोर्ट में निकली 21 लाख तक सैलरी वाली सरकारी नौकरी, 389 पदों पर आवेदन शुरू; ऐसे करें आवेदन

Airport Jobs 2026: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने अलग-अलग क्षेत्रों में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 389 पदों के लिए भर्ती निकाली है. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अगस्त से शुरू हो गया है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, योग्य उम्मीदवार AAI की वेबसाइट के जरिए कुल 389 रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें उम्मीदवार 7 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

CG Teacher Recruitment 2026: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

बता दें इस भर्ती के जरिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, फाइनेंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, लॉ, फायर सर्विसेज़, ऑपरेशन्स, कमर्शियल और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स के पदों पर भर्ती की जाएगी.  इन पदों के सीबीटी एग्जाम की डेट की घोषणा अलग से AAI की वेबसाइट पर की जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं इन पदों के लिए योग्यता, सैलरी और आवेदन शुल्क.

AAI Recruitment 2026:  क्या चाहिए योग्यता

कितनी पढ़ाई

  • मैनेजर पदों के लिए आम तौर पर संबंधित क्षेत्र में बैचलर या पोस्ट-ग्रेजुएट योग्यता के साथ-साथ योग्यता के बाद तीन साल का वर्क एक्सपीरिएंस जरूरी होता है.
  • फाइनेंस, लॉ, ऑपरेशन्स और सर्वे और कार्टोग्राफी में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए स्पेशल एकेडेमिक क्वलिफिकेशन हैं, जबकि इन पदों के लिए किसी वर्क एक्सपीरिएंस की जरूरत नहीं है.
  • मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स) के लिए, उम्मीदवारों के पास मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म या संबंधित क्षेत्रों में बैचलर डिग्री के साथ-साथ तीन साल का संबंधित अनुभव होना चाहिए.
  • उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे कट-ऑफ तारीख तक सभी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव आवश्यकताओं को पूरा करते हों.

उम्र क्या चाहिए

  • मैनेजर के पद के लिए 7 सितंबर, 2026 को अधिकतम आयु सीमा 32 साल है.
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 7 सितंबर, 2026 को अधिकतम आयु सीमा 27 साल है.
  • सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट उपलब्ध है, जिसमें SC/ST के लिए 5 वर्ष और OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए 3 साल की छूट शामिल है.
  • PwBD उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में बताई गई शर्तों के अधीन 10 वर्ष तक की आयु में छूट मिल सकती है.

सैलरी कितनी मिलेगी

मैनेजर के लिए सालाना CTC लगभग 21 लाख और जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 14 लाख है.

CG Teacher Recruitment 2026: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

किस पद पर कितनी रिक्तियां

मैनेजर (इंजीनियरिंग-सिविल): 145
मैनेजर (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल): 16
मैनेजर (फाइनेंस): 34
मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी): 5
मैनेजर (आर्किटेक्चर): 4
मैनेजर (लॉ): 2
मैनेजर (फायर सर्विसेज): 14
मैनेजर (ऑपरेशन्स): 28
मैनेजर (कमर्शियल): 9
मैनेजर (कॉर्पोरेट प्लानिंग और मैनेजमेंट सर्विसेज): 1
मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स): 2
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस): 36
जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ): 6
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन्स): 79
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे और कार्टोग्राफी): 8

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026