अधीक्षिका छात्राओं से करवाती है मालिश, मना करने पर मारती है, खाना भी ठीक से नहीं देती – आक्रोशित छात्राओं ने कोरबा अंबिकापुर नेशनल हाइवे किया जाम।
सतपाल सिंह
अधीक्षिका छात्राओं से करवाती है मालिश, मना करने पर मारती है, खाना भी ठीक से नहीं देती – आक्रोशित छात्राओं ने कोरबा अंबिकापुर नेशनल हाइवे किया जाम।
कुछ दिन पूर्व छुरी छात्रावास में बच्चों ने भी किया था सड़क जाम, आखिर अधिकारी क्यों नहीं सुन रहे बच्चों की बात..? आखिर बच्चों को बार बार क्यों सड़क पर उतरना पड़ रहा है…?
कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा की कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया है। जिससे वाहनों की लगी कतार लग गई
छात्राओं का आरोप की अधीक्षिका शारदा नेताम द्वारा देर रात तक पूजापाठ करती है, खाना भी गुणवत्ता हीन है। इसके अलावा धीक्षिका द्वारा हाथ पैरों की मालिश कराई जाती है, मना करने पर मारती भी है,और कार्यवाही की देती है धमकी देती है।
बताया जा रहा है कि इसके पूर्व भी कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका के खिलाफ बीईओ से शिकायत की थी, लेकिन शिक्षा विभाग ने ध्यान नहीं दिया जिस पर आज गुरुवार को चक्काजाम कर दिया गया। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइस के बाद बच्चों ने चक्काजाम समाप्त किया। सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर






