ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Crime: गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

CG Crime: राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी स्थित तालाब में मिली अज्ञात युवती की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतका की पहचान टिकरापारा निवासी नंदनी जैन के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या उसके प्रेमी करण तांडी ने की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ब्रेकिंग – अब वाट्सअप से समन भेजगी पुलिस,आईजी ने जिले के पुलिस कप्तानों के साथ समीक्षा बैठक की। पुलिस आधुनिकरण पर जोर..  

यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार नंदनी जैन और करण तांडी की करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे, लेकिन पिछले कुछ समय से रिश्तों में तनाव चल रहा था।

आरोपी को प्रेमिका पर बेवफाई का शक था

पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी को प्रेमिका पर बेवफाई का शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान करण तांडी ने युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए WRS कॉलोनी स्थित तालाब में फेंक दिया।

तालाब में मिला था युवती का शव

रायपुर कमिश्नरेट के खमतराई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह WRS कॉलोनी स्थित तालाब में एक युवती का शव मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवती के गले में रस्सी का फंदा और मुंह में कपड़ा मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतका की पहचान नंदनी जैन के रूप में की। इसके बाद जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस आरोपी करण तांडी तक पहुंची।

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने दूसरी प्रेग्नेंसी पर दिया बड़ा अपडेट, बताया कैसे गुजर रहे रात-दिन

Murder Case: आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी करण तांडी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या के कारण, घटनाक्रम और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026