IND vs SL: श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम अब श्रीलंका से मुकाबले के लिए तैयार हो रही है। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था, हालांकि इस बीच झटके वाली बात ये रही कि जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं। अब उनकी गैरमौजूदगी में ही टीम को खेलना होगा। सीरीज का पहला मैच तो 15 अगस्त से होगा, लेकिन उससे पहले भारतीय टीम को एक प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं कि ये मैच कब से शुरू होगा और भारत के समय के हिसाब से कितने बजे शुरू होगा।
भारत और श्रीलंका के बीच प्रैक्टिस मैच 7 अगस्त से शुरू होगा
भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट 15 अगस्त दिन शनिवार से शुरू होगा। लेकिन इससे पहले एक प्रैक्टिस मैच होगा। ये मैच 7 अगस्त यानी दिन शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। यानी इसमें अब बहुत कम दिन बचे हैं। पहले ये मैच चार दिन का होना था, लेकिन अब इसके केवल तीन ही दिन का कर दिया गया है। इसका मतलब ये है कि रविवार को ये मैच खत्म हो जाएगा। चुंकि ये टेस्ट मैच होगा, इसलिए दिन में ही खेला जाएगा।
सुबह दस बजे से भारत में देखा जा सकेगा भारत और श्रीलंका के बीच प्रैक्टिस मैच
इस सीरीज के दौरान रेड बॉल यानी डे नाइट टेस्ट नहीं होगा। साथ ही अच्छी बात ये भी है कि भारत और श्रीलंका के वक्त में ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए भारतीय समय के अनुसार अगर देखें तो पता चलता है कि सुबह दस बजे से ही भारत में मैच शुरू हो जाएगा। वैसे टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में 90 ओवर डाले जाते हैं, अगर इस दौरान बारिश नहीं हुई तो ऐसा ही होगा। यानी इस हिसाब से करीब पांच बजे तक मैच होगा।
CG News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से राइफल समेत 47 जिंदा कारतूस बरामद
भारतीय प्लेयर्स के लिए कंडीशन और मौसम के हिसाब से ढलने का मिलेगा मौका
वैसे तो इस मैच के रिकॉर्ड किसी खिलाड़ी के खाते में नहीं जुड़ेंगे, लेकिन टीम इंडिया के प्लेयर्स के लिए ये जरूरी होगा कि वे असली सीरीज से पहले अपने आपको मौसम और कंडीशन के हिसाब से खुद को ढाल सकें। ये प्रैक्टिस मैच कोलंबो में खेला जाएगा। इसी मैच से पहला चलेगा कि टीम इंडिया फिर से टेस्ट के लिए मैदान में उतरे को कितनी तैयार है। साथ ही इस मैच से प्लेइंग इलेवन का भी अंदाजा लग जाएगा कि कौन कौन से 11 खिलाड़ी 15 अगस्त को मैदान में उतरेंगे।






