ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaSECL

कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के पदाधिकारी पहुंचे कुसमुंडा, बड़ी टीम बनाने कोल कर्मी ले रहे सदस्यता 

कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के पदाधिकारी पहुंचे कुसमुंडा, बड़ी टीम बनाने कोल कर्मी ले रहे सदस्यता

 

एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में आज दिनांक 29.07.2026 को कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) की एक आवश्यक बैठक हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष एवं कोयला मजदूर पंचायत (के) अध्यक्ष रेशम लाल यादव व कोयला मजदूर पंचायत के महामंत्री (केंद्रीय) विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें गेवरा दीपका एवं कुसमुंडा क्षेत्र कोयला मजदूर पंचायत के पदाधिकारी संजय सिंह ,जुगनू खान, गजेंद्र सिंह तंवर ,तरुण राहा, अनिरुद्ध सिंह, एस डी मानिकपुरी ,एस सी मंसूरी जी उड्डयन, रविन्द्र स्वर्णकार,वसंत कुमार ,राजन कुमार, सोनू राम आदि उपस्थित रहे।

 

कोयला मजदूर पंचायत के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री ने संगठन के उद्देश्य एवं विचारों को विस्तृत रूप से सबके सामने रखे। और मजदूर हित को सर्वोपरि बताया। तथा कोयला मजदूर पंचायत की क्षेत्रीय कमेटीयां एसईसीएल के सभी क्षेत्रों में दौरा करके गठन किया जायेगा, निर्णय लिया गया।

 

कुसमुंडा क्षेत्र में आयोजित कोयला मजदूर पंचायत के बैठक में कुसमुंडा क्षेत्र के कोयला मजदूर सभा( एचएमएस) के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन के क्रियाकलापो, भेदभाव, वित्तीय अनियमित्ता, परिवार वाद से असंतुष्ट होकर कोयला मजदूर सभा को छोड़ कर आज कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) में शामिल हुये।

 

कोयला मजदूर पंचायत के अध्यक्ष (के) श्री रेशम लाल यादव जी व महामंत्री (के) श्री विनय कुमार जी ने ससम्मान सभी शामिल हुए साथीयों का फूल माला पहनाकर स्वागत किये।

 

कोयला मजदूर पंचायत में शामिल हुए कर्मियों ने संकल्प लेते हुए कहा कि हम सभी कोयला मजदूर पंचायत में रह कर कंधे से कंधे मिलाकर काम करते हुए कोयला मजदूर पंचायत को मजबूत करने और आगे बढाने का काम करेंगें।

 

कोयला मजदूर पंचायत में शामिल होने वाले कुसमुंडा क्षेत्र के कर्मी मिलन पाण्डेय ,मनोज सिंह, राजदेव सिंह, सुशील साहू, सरफराज अहमद ,संतान ,सोभन दास साहू ,अभिलाष मिश्रा, राजू राजभर, विजय गुप्ता ,जनार्दन यादव ,उत्तम दास, विजय साहू, जीवनलाल साहू, किरण कुमार, विनोद यादव ,अभिजीत भारद्वाज ,दिनेश कुमार, भूपेंद्र यादव, कमल यादव, जयप्रकाश यादव, श्रवण कुमार ,योगेश, राजेंद्र आदि सैकड़ो साथी शामिल हुए।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026