ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG VSK App विवाद पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले- तकनीकी खामियां होंगी तो तुरंत होगा सुधार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में वीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप के माध्यम से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने और उसी के आधार पर वेतन भुगतान के निर्णय को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद प्रदेशभर के शिक्षकों में चिंता का माहौल है, क्योंकि कई शिक्षकों की उपस्थिति तकनीकी कारणों और नेटवर्क संबंधी समस्याओं के चलते पूरी तरह दर्ज नहीं हो सकी है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जुलाई माह का वेतन वीएसके ऐप में दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर ही जारी किया जाए। इसके बाद शिक्षक संगठनों ने इस फैसले का विरोध शुरू कर दिया है।

राष्ट्रपति भवन में बस्तर का गौरव: 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी विशेष सम्मान

इस बीच शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने वीएसके ऐप को लेकर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि यदि ऐप में किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि सामने आती है तो विभाग उसकी जानकारी लेकर आवश्यक सुधार करेगा। हालांकि, उन्होंने वेतन भुगतान संबंधी वर्तमान आदेश में किसी तत्काल बदलाव के संकेत नहीं दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षकों को परेशान करना नहीं, बल्कि व्यवस्था को बेहतर बनाना है। यदि कहीं तकनीकी समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा।

बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर बनाई रील, सोशल मीडिया का हीरो बनने चला युवक… पुलिस ने सिखाया सबक!

इधर, ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान के फैसले के विरोध में कई शिक्षक संगठन आंदोलन की तैयारी में हैं। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, शालेय शिक्षक संघ, संयुक्त शिक्षक संघ, नवीन शिक्षक संघ और सर्व शिक्षक संघ सहित कई संगठनों ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026