कोयलांचल परिवहन संघ ने एसईसीएल कोरबा जीएम से की मुलाकात, वाहन हायरिंग, बिलिंग ने जुड़ी समस्याओं से कराया अवगत.. जीएम ने समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वाशन
सतपाल सिंह

कोयलांचल परिवहन संघ ने एसईसीएल कोरबा जीएम से की मुलाकात, वाहन हायरिंग, बिलिंग ने जुड़ी समस्याओं से कराया अवगत..
जीएम ने समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वाशन.. 
कोरबा जिले के कोयलांचल परिवहन संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज मंगलवार दिनांक 28 जुलाई 2026 को एसईसीएल कोरबा महाप्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता से सौजन्य मुलाकात कर बैठक की। इस बैठक में कोरबा एरिया व माइंस में हायरिंग व्हीकल चलाने के साथ बिलिंग इत्यादि में होने वाली समस्याओं को लेकर वृस्तित चर्चा की गई। महाप्रबंधक द्वारा सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना गया एवं समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कोयलांचल परिवहन संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि उन्हें वाहन परिवहन में जो भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जल्द उन कठिनाइयों को दूर किया जाएगा,जिससे सुगमता के साथ सभी कार्य कर सके व कोयला उत्पादन में सहभागी बन सके।
कोयलांचल परिवहन संघ सफल वार्ता के लिए महाप्रबंधक का साधुवाद करते हुए आभार जताया साथ ही साथ संघ के साथ पहली मीटिंग में ही उनके सुगम व्यवहार की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में यह मीटिंग बेहतर रही। संघ का कहना है कि आने वाले समय में कोयलांचल परिवहन संघ द्वारा कुसमुंडा, गेवरा व दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधकों से मिलकर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं की चर्चा करेंगे।






