Chhattisgarhछत्तीसगढ
CM साय के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे; साइबर ठगी से सावधान

रायपुर : फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म अब वसूली का नया जरिया बन गए हैं. इसके लिए शातिर ठग फेक आईडी का सहारा ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह से जुड़ा हुआ आया है, जिसमें शातिर फेसबुक में उनकी फेक आईडी बनाकर परिचितों से पैसे मांग रहा है.
जमीन को लेकर बवाल: दो गुटों में जमकर मारपीट, ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, आधा दर्जन लोग घायल
जानकारी के अनुसार, शातिर ठग ने आईएएस सुबोध सिंह का फेसबुक पर आज ही एक फेक आईडी बना डाला. न केवल आईडी बना लिया, बल्कि दो घंटे के भीतर 58 दोस्त भी बना डाले. यह सब शातिर ने परिचितों से पैसे मांगने के लिए किया था. फेक आईडी के जरिए पैसे मांगने की जानकारी मिलते ही आईएएस सुबोध सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.






