ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALभारत

Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से नहीं थमेगा CJP आंदोलन, अभिजीत दीपके बोले- अभी दो मांगें बाकी

Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जंतर-मंतर पर कॉक्रोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार दोपहर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. प्रधान के त्यागपत्र की खबर जैसे ही वायरल हुई, उस पर जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके का रिएक्शन आया. उन्होंने इस्तीफे पर खुशी जताते हुए कहा कि अभी हमारी दो और मांगे हैं.  उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन जिन बच्चों ने सुसाइड किया है, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवज़ा मिलना चाहिए और दूसरा, ये पुलिस वाले जिन्होंने 20 तारीख को एक्शन लिया. उसके लिए पुलिस अधिकारियों पर एक्शन होना चाहिए. याद रखना कॉकरोच से पंगा मत लेना.

बड़ी खबर: NEET पेपर लीक विवाद ने लिया बड़ा मोड़! CJP के विरोध के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा शिक्षा मंत्री का पद

दीपके ने कहा, मीडिया वाले कहते थे, राजनेता कहते थे, नहीं देंगे इस्तीफा.. ये बहुत जिद्दी सरकार है. आप जानते नहीं हो क्या इस सरकार को. 36 दिन मुझे हर रोज ये सवाल पूछा जाता था. हर किसी ने यही कहा. इस्तीफा नहीं होगा तो क्या होगा. जब मैं अमेरिका से निकला था तो कई सारे लोग ये कहते थे, तुझे क्या लगता है कि इंडिया में क्रांति आएगी, देखो क्रांति आ गई. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. यह इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं और इस सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो आप किसी का भी इस्तीफ़ा ले सकते हैं. लोकतंत्र में डरें नहीं. डरना नहीं है, डरेंगे तो कैसी डेमोक्रेसी. ये इस्तीफा इस बात का गवाह है, अगर आप झुकेंगे नहीं तो अच्छे अच्छों का इस्तीफा ले सकते हो.

राहुल गांधी की केंद्र से 3 बड़ी मांगें – शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, पुलिस पर कार्रवाई और PM से माफी की मांग

दीपके ने कहा, कॉकरोच एक बार घुसता है तो निकलता नहीं है. जिन बच्चों ने सुसाइड किया है, उनके परिवार वालों को मुआवजा मिलना चाहिए. दीपके ने कहा कि 20 जुलाई को जिन पुलिस अफसरों बल प्रयोग किया है, उन पर एक्शन होना चाहिए. अगर हम एक मंत्री का इस्तीफा ले सकते हैं तो याद रखना तुम लोग क्या हो. 20 जुलाई के बाद से जितने भी छात्रों पर केस हुए हैं, वो वापस होने चाहिए. ये हमारी जीत दिखाती है कि हमारा लोकतंत्र कैसा होना चाहिए. रैपिड एक्शन फोर्स और दिल्ली पुलिस वाले माफी भी मांगें.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026