ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

मजदूरों के हक और सम्मान में कांग्रेस मंडल टीम उतरी खदान में,फोनिक्स कंपनी द्वारा मजदूरों का शोषण,शिकायत पर बंद कराया काम…

सतपाल सिंह

Kb automobile kusmunda

मजदूरों के हक और सम्मान में कांग्रेस मंडल टीम उतरी खदान में,फोनिक्स कंपनी द्वारा मजदूरों का शोषण,शिकायत पर बंद कराया काम…

कोरबा जिले के कांग्रेस मंडल टीम कुसमुंडा द्वारा मंडल अध्यक्ष धनंजय दीवान के नेतृत्व में भू-विस्थापित एवं भू-प्रभावित श्रमिकों के साथ हो रहे शोषण के विरोध में SECL कुसमुंडा साइलो CHP-2 में फोनिक्स कंपनी का कार्य बंद कराया गया।

लगभग 2 घंटे तक चली सकारात्मक चर्चा में श्रमिकों की महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से उठाई गईं, जिनमें कंपनी का परिचय पत्र (आईडी कार्ड), मेडिकल सुविधा, साप्ताहिक अवकाश, वेतन पर्ची (पेमेंट स्लिप), ईएसआईसी, न्यूनतम वेतन का भुगतान एवं अन्य श्रमिक हितों से जुड़े आवश्यक मुद्दे शामिल रहे। लंबे समय से इन सुविधाओं से कर्मचारियों को वंचित रखा जा रहा था। चर्चा के दौरान SECL कुसमुंडा महा प्रबंधक खनन, अरविंद के.आर. रॉय ने सभी मांगों को उचित एवं जायज़ माना तथा फोनिक्स कंपनी को इन मांगों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही फोनिक्स कंपनी ने भी लिखित रूप से सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

इस आंदोलन में मंडल अध्यक्ष धनंजय दीवान, जिला महामंत्री श्रीमति भुवनेश्वरी दास, युवा साथी कमलेश धीवर, मंडल मीडिया प्रभारी नटवर लाल एवं अनेक युवा साथियों की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026