ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*जिला प्रभारी मनोज शर्मा ने ली संगठनात्मक बैठक, जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती की संगठनात्मक बैठक जिला प्रभारी मनोज शर्मा द्वारा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान एवं मंडलों की संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करना प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखने तथा पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी मंडल अध्यक्षों को पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाया जाए तथा सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

बैठक में सक्ती विधानसभा प्रभारी राजेंद्र राजपूत,
रंजीत अजगल्ले, नेतराम चंद्रा, प्रेम पटेल, भूषण चंद्रा, प्रमोद गबेल, डॉ. राजेंद्र चौधरी, देवकुमार साहू, सुशीला सिन्हा, सोनसाय देवांगन, कीर्तन चंद्रा, राजेश्वर डांसेना, देवलाल कश्यप, दीपक साहू, प्यारे जांगड़े, घनश्याम भारद्वाज, कृष्णकुमार देवांगन, सुरेश साहू, चंद्रकुमार चंद्रा, तारकेश्वर गबेल, दिनेश बरेठ, आशीष तिवारी, शत्रुघन यादव, मनहरण चंद्रा, जीवेंद्र गबेल, गीता बनाफर, गेंदराम मनहर, सचिन कुमार, भोजराम साहू, जगदीश चंद्रा, बिक्रम चंद्रा, पन्ना आजाद तथा जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव सहित मंडलों के प्रभारी, सहप्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल ने किया

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026