ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarh

वेतन भुगतान न होने से भड़के ठेका श्रमिक, SECL गेवरा के श्रमिक चौक पर 6 घंटे जमकर नारेबाजी, 5 दिनों से काम पूरी तरह ठप्प

वेतन भुगतान न होने से भड़के ठेका श्रमिक, SECL गेवरा के श्रमिक चौक पर 6 घंटे जमकर नारेबाजी, 5 दिनों से काम पूरी तरह ठप्प

Kb automobile kusmunda

 

गेवरा/कोरबा:-

एसईसीएल (SECL) गेवरा प्रोजेक्ट के अंतर्गत SILO तथा CHP निर्माण कार्य में लगे बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के लगभग 150 ठेका श्रमिकों का आक्रोश फूट पड़ा है पिछले 5 दिनों से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है जून माह का वेतन (मेहनताना) समय सीमा पर नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों श्रमिकों ने आज गेवरा के प्रसिद्ध श्रमिक चौक पर एकत्रित होकर कंपनी प्रबंधन और एसईसीएल के खिलाफ 6 घंटे प्रदर्शन करते हुए जोरदार विरोध किया और जमकर नारेबाजी की ।

श्रमिकों ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एसईसीएल गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) कार्यालय का घेराव किया था उस दौरान एसईसीएल के एरिया पर्सनल मैनेजर (APM) बंसल कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच यह समझौता हुआ था कि हर महीने की 7 से 10 तारीख के बीच सभी श्रमिकों के वेतन का अनिवार्य रूप से भुगतान कर दिया जाएगा इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन द्वारा समझौते का उल्लंघन करते हुए इस माह भी समय पर भुगतान नहीं किया गया जिससे श्रमिकों के समक्ष जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया है ।

 

*जुलाई-अगस्त खर्चों का भरमार, लेकिन कंपनी प्रबंधन उदासबिन*

 

श्रमिकों का कहना है कि जुलाई और अगस्त का समय घरेलू और सामाजिक रूप से भारी आर्थिक दबाव का होता है इस दौरान बच्चों की पढ़ाई-लिखाई (स्कूल खर्च) कृषि कार्य बिजली बिल गैस सिलेंडर और राशन जैसी रोजमर्रा की अनिवार्य आवश्यकताओं के लिए पैसों की सख्त जरूरत होती है इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन मजदूरों की इन मूलभूत समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहा है और कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है ।

 

*जब पेमेंट आएगा तब काम पर आना, प्रबंधन के रवैये से बढ़ा आक्रोश*

 

श्रमिकों के अनुसार चालू माह की 10 तारीख को जब उन्होंने वेतन भुगतान को लेकर बंसल कंपनी प्रबंधन से सीधी चर्चा की थी तब प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि सोमवार से बुधवार तक शत-प्रतिशत भुगतान हो जाएगा लेकिन वादे के मुताबिक भुगतान नहीं हुआ जब श्रमिकों ने पुनः प्रबंधन से संपर्क किया तो जिम्मेदार अधिकारियों ने अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि जब पेमेंट आएगा तब काम में आना इस दो टूक जवाब के बाद पिछले 5 दिनों से परियोजना का कार्य पूरी तरह बंद है ।

 

*उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, नुकसान की जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी*

 

आज श्रमिक चौक पर हुए आंदोलन सुबह 9 से 3 बजे तक लगभग 6 घंटे प्रदर्शन में श्रमिकों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि उनके हक की गाढ़ी कमाई का भुगतान तत्काल नहीं किया जाता है तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे श्रमिकों ने मुख्य महाप्रबंधक (CGM) को लिखित सूचना पत्र सौंपकर तत्काल मानदेय दिलवाने की मांग की है साथ ही आग्रह किया है कि इस आंदोलन के कारण परियोजना के कार्य की प्रगति या किसी भी प्रकार की शासकीय संपत्ति व उत्पादन का नुकसान होता है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बंसल इंफ्राटेक प्रबंधन और एसईसीएल प्रबंधन की होगी ।

 

इस विरोध प्रदर्शन और मुख्य महाप्रबंधक को सौंपे गए पत्र की प्रतिलिपि स्थानीय थाना प्रभारी (दीपका) सी.आई.एस.एफ. (CISF) गेवरा कमांडेंट और कटघोरा क्षेत्र के माननीय विधायक कार्यालय को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है ताकि इस गंभीर समस्या पर प्रशासन तत्काल संज्ञान ले सके ।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026