ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONAL

कोरबा में कुत्तों ने 5 वर्षीय बालक को नोचकर मार डाला रथयात्रा देखने के लिए तैयार होने अकेले घर लौट रहा था बच्चा

सतपाल सिंह

कोरबा में कुत्तों ने 5 वर्षीय बालक को नोचकर मार डाला

रथयात्रा देखने के लिए तैयार होने अकेले घर लौट रहा था बच्चा

Kb automobile kusmunda

 

कोरबा – पड़ोसी जिले से रोजी-रोटी की तलाश में आए एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट गया, जब अकेले घर लौट रहे उनके पांच वर्षीय बेटे को रास्ते में ही आवारा कुत्तों ने घेर लिया और नोच-नोचकर जान ले ली। घटना के बाद शहर में श्वान बधियाकरण की योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि मूलतः ग्राम मोहतरा जिला जांजगीर-चांपा निवासी किशोर पटेल पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री के साथ तीन माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में कोरबा आया है। वह दादरखुर्द में रहकर रोजी मजदूरी का काम करता है। प्रतिदिन की तरह गुरूवार की सुबह किशोर अपनी पत्नी के साथ किसी ग्रामीण के घर काम करने गया था। उसके साथ उसका पांच वर्षीय पुत्र प्रकाश पटेल भी था। दंपती काम कर रहे थे। इसी बीच दोपहर करीब 3 बजे प्रकाश ने जल्दी तैयार होकर रथयात्रा देखने जाने की बात कही। उसकी बातों पर माता-पिता भी तैयार हो गए, लेकिन प्रकाश खुशी के मारे उनसे पहले ही अकेले घर के लिए रवाना हो गया। वह पैदल जा रहा था, इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और एक साथ हमला कर दिया। मासूम कुत्तों से बचने चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन उसकी आवाज किसी के कानों तक नहीं पहुंची। किशोर और उसकी पत्नी की नजर घर लौटते समय कुत्तों से घिरे अपने बेटे पर पड़ी तो दौड़कर पहुंचे और कत्तों को खदेडा। इसके बाद आनन-फानन गंभीर रूप से घायल बेटे को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026