ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

अयोध्या श्री राम मंदिर निर्माण में कथित घोटाले के विरोध में चाम्पा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

चांपा: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर और जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाम्पा द्वारा अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर निर्माण में कथित चंदा घोटाले और इसमें संघ एवं भाजपा की मिलीभगत के विरोध में एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया।

यह कार्यक्रम श्री श्याम बाबा मंदिर, सुभाष चौक, चांपा के समीप आयोजित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील साधवानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर और भाजपा विरोधी नारों के साथ मुख्य मार्गों से रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने इस कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि, “श्री राम मंदिर के नाम पर हुआ यह कथित भ्रष्टाचार आस्था का अपमान है। भाजपा और संघ के शीर्ष नेतृत्व को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

ब्लॉक अध्यक्ष सुनील साधवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जन-आस्था से जुड़े इस विषय पर चुप नहीं बैठेगी और जब तक सच्चाई सामने नहीं आ जाती, पार्टी का यह आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस के सचिव गिरधारी यादव और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेन्द्र गुप्ता ने की केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी पर जमकर विरोध किया और मोदी और योगी से इस्तीफा देने की मांग की

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव चंद्रदेव महंत, जिला उपाध्यक्ष किशन सोनी, मंडल अध्य्क्ष अनिल मोदी, सेवक बुटू देवांगन, नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडेय, व्यापार प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, पार्षद तमिन्द्र देवांगन, पवन साहू, दुर्गा कुर्रे, अंजली देवांगन, पुरषोत्तम देवांगन, ललित देवांगन, पवन आर्य जिब्बू, परदेशी केंवट, पूर्व पार्षद रंजन कैवर्त, राजू शर्मा, अनिता प्रकाश, गीता केशव सोनी, रोहित देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेसी समद बेग, हरदयाल तंवर, हेमन्त सोनी, हरीश श्रीवास, रामबाई स्वर्णकार, कविता देवांगन, अजय यादव, स्वाति बंशीयार, हेमंत सोनी, श्यामलाल देवांगन, हाशिम खान, ब्लाक सचिव जीवन बंजारे, राकेश जोशी, जफर अंसारी, साकिर सौदागर, इकबाल अंसारी, विष्णु गाड़ा, संजय साधवानी, बसंत भार्गव, छबिलाल पटेल, इतवारी यादव, गणेश विश्वास, मुकुल श्रीवास्तव, ध्रुव यादव,सहित स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026