*पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक*
*लंबित अपराधों की समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर प्रकरणों के निराकृत करने लिए दिए निर्देश*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आज 10 जुलाई 2026 को जिलेभर के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनु.अधि. (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) सुमित गुप्ता एवं जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले के विभिन्न थानों में एक वर्ष से अधिक के लंबित अपराध/चालान की विस्तृत समीक्षा कर थाना प्रभारियों को प्राथमिकता के आधार पर लंबित प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिये गये। जिले के थाना क्षेत्रों में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में विशेष पेट्रोलिंग. कर असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने की हिदायत दी गई। इतना ही नहीं आगामी विधानसभा मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुये पुलिस को सर्तकता से काम करने हेतु निर्देशित भी किया गया । किसी भी प्रकार की घटना होने पर संवेदनशीलता के साथ थाना प्रभारी पीड़ित पक्ष को त्वरित न्यायिक सहायता उपलब्ध कराते हुये वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। ताकि आम जनता का पुलिस पर भरोसा बना रहें। जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में यदि वाहन दुर्घटना की घटना घटित होती हैं, तो थाना प्रभारी/विवेचक जो भी घटना स्थल पर जाते हैं घटना का पूर्ण विवरण E-DAR में अनिवार्य रूप से अपलोड करें ताकि घायल व्यक्ति को पी.एम. राहत के अंर्तगत निशुल्क चिकित्सा सुविधा अस्तपाल में मिल सके। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता के साथ करने हेतु थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी समंस/वारंटों की तामिली/अदम तामिली की जानकारी समय पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आदतन अपराधी, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर गुण्डा/निगरानी लिस्ट में लाने बाबत् आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।






