*सकरेली कला में ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार रहीं मुख्य अतिथि*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती ग्राम पंचायत सकरेली कला में संचालित ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का संचालन अपने नवनिर्मित भवन में शुरू हो गया है। शनिवार,11 जुलाई 2026 को नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री तथा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार इस मौके पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथियों में सांसद प्रतिनिधि संजय राम चंद्र, सरपंच जगन्नाथ प्रसाद सिदार, पूर्व सरपंच डमरूधर साहू तथा वरिष्ठ नागरिक रोशनलाल पटेल, साहू सर, तेंदुटोहा सरपंच अग्नि सिदार, पूर्व बोरदा सरपंच संजय सिदार, कामरेड अनिल शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार ने कहा गुरूओं की डांट फटकार हमें तराशने के लिए उनकी विशेष कला होती है। जिससे हमारा व्यक्तित्व सजता- संवरता है। इस मौके पर श्रीमती सिदार ने बच्चों को बूढ़े की पांच बातें भी याद दिलाई और कहा कि हम सबको जीवन में उन पांच बातों को आत्मसात करके जीवन में आगे बढ़ने चाहिए। इससे हमारी जीवन शैली बेहतर होने के साथ सुंदर भी बनेगी। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि संजय राम चंद्र अग्रवाल ने शिक्षा को जीवन के लिए अति आवश्यक बताया और भैया-बहनों से मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही।
सांसद प्रतिनिधि संजय ने इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर को शिक्षा के साथ -साथ संस्कार की भी पाठशाला बताया जहां बच्चों को शिक्षा के साथ -साथ संस्कार भी सिखाया जाता है। इस मौके पर सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी रोशन पटेल , सेवानिवृत्त शिक्षक साहू सर तथा पूर्व सरपंच डमरूधर साहू तथा वर्तमान सरपंच जगन्नाथ प्रसाद सिदार सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने ग्राम सकरेली कला में सरस्वती शिशु मंदिर का सुंदर संचालन कर रही समिति जय ठाकुर देव बाल कल्याण शिक्षण समिति का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिसने हर मुश्किल चुनौतियों का दृढ़ता से सामना कर आज विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाया। इस मौके पर सभी अतिथियों ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र -छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना भी की । गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत सकरेली कला में जय ठाकुर देव बाल कल्याण शिक्षण समिति के द्वारा ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर का संचालन विगत बीस वर्षों से किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में जय ठाकुर देव बाल कल्याण शिक्षण समिति ग्राम सकरेली कला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अहम् योगदान रहा।






