*प्रेम पटेल बने छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के सदस्य….*
शाकंभरी बोर्ड के सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे - प्रेम पटेल*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश में निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड , समिति सहित विभिन्न संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस कड़ी में विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने सक्ती जिले के ग्राम पंचायत नावापारा कला निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम लाल पटेल को छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के सदस्य नियुक्त किया है। सक्ती जिले से प्रेम पटेल को शाकंभरी बोर्ड के सदस्य बनाए जाने से क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं सहित हरदिहा मरार पटेल समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है। इधर अपने नये दायित्वों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री पटेल ने अपने नये दायित्वों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाने की बात कही है। विदित हो कि श्री पटेल सक्ती विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में जाने व पहचाने जाते हैं। वर्तमान में श्री पटेल भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी हैं । इसके अलावा प्रेम पटेल सामाजिक स्तर पर भी सक्रिय हैं और पूर्व में हरदीहा मरार पटेल समाज के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा वर्तमान में भी मरार पटेल महासंघ के प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी हैं। इनके नियुक्ति से पटेल समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के सदस्य के रूप में क्षेत्र के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।






