ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*निसहाय वृद्ध माताओं के लिए छतरी प्रदान करने के मुहिम में व्याख्याता तरूण कुर्रे ने की आर्थिक मदद…*

*शिव फाउंडेशन शिवनगर रूमगरा चला रही बरसात के दिनों में निसहाय वृद्ध माताओं को उतरी प्रदान करने का अभियान*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती निसहाय वृद्ध माताओं के लिए सहयोग का विनम्र अनुरोध का अभियान चलाने वाली संस्था शिव फाउंडेशन शिवनगर रूमगरा के आह्वान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा में व्याख्याता तरूण कुमार कुर्रे ने इस मुहिम में अपनी सहभागिता निभाते हुए 15 निसहाय वृद्ध माताओं को बरसात के दिनों में छतरी प्रदान करने के निमित्त 3750 रू का आर्थिक सहयोग शिव फाउंडेशन शिवनगर रूमगरा को किया है। इस संबंध में व्याख्याता तरूण कुमार कुर्रे का कहना है कि शिवनगर रूमगरा में उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पाई है। वहां की समाज सेवी संस्था शिव फाउंडेशन द्वारा सेवा, समर्पण तथा संवेदना को दृष्टिगत रखते हुए मानवता की सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में मैंने एक कदम मानव धर्म की ओर सोनी को आगे बढ़ाते हुए संस्था को अपना सहयोग प्रदान किया है। विदित हो कि व्याख्याता तरूण कुर्रे शिक्षकीय कार्यों के साथ -साथ समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाते रहे हैं। इतना ही नहीं व्याख्याता तरूण कुर्रे ने रक्तदान के प्रति जनसाधारण में जागरूकता बढ़ाने प्रयासरत दिखाई देते हैं।‌ इस दिशा में उनके स्वयं द्वारा उनके जीवनकाल में आधा दर्जन बार रक्तदान करना इस बात को प्रमाणित करता है। इस संबंध में व्याख्याता कुर्रे का मानना है कि जिस समाज में हमारा जन्म हुआ तथा जिस समाज से हमारी पहचान बनी है और हम कुछ करने लायक हैं तो समाज विकास तथा मानवता के लिए यथासंभव योगदान जरूर देने चाहिए।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026