ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Health and fitnessNATIONALभारत

बच्चों की पसंदीदा चॉकलेट-केक पर FSSAI का बड़ा एक्शन! जांच में मिली गड़बड़ी, कंपनियों को भेजा नोटिस

पैकेज्ड फूड पर भ्रामक दावे और गलत लेबलिंग करने वाली कंपनियों के लिए बुरी खबर है. दरअसल, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ऐसी कंपनियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर भ्रामक दावे और गलत लेबलिंग करने के आरोप में कई कंपनियों को नोटिस भेज कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है. इन कंपनियों से FSSAI ने पूछा है कि आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों न की जाए?

शराब के नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर जमीन पर लेटकर किया हंगामा; VIDEO वायरल

जिन कंपनियों को नोटिस भेजा गया है. उन सभी पर अलग-अलग तरह के आरोप हैं. Lotte India Corporation Private Limited पर पुराने और नियमों के खिलाफ प्री-प्रिंटेड लेबल इस्तेमाल करने का आरोप है. वहीं, Kubera Foods पर Soft and Fresh Cream Bun Pineapple पर “100% Natural” और “No Preservatives, Colours & Flavours” जैसे दावे किए गए है, जो  नियमों के अनुरूप नहीं हैं और उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकते हैं. इसके अलावा, Ferns N Petals Private Limited के Roasted Almond Chocolate पर “Premium Chocolate” लिखा गया है, जबकि उत्पाद में Hydrogenated Vegetable Fat का उपयोग किया गया था. साथ ही लेबल पर यह अनिवार्य जानकारी नहीं दी गई कि उत्पाद में Vegetable Fat का इस्तेमाल हुआ है या नॉन वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल किया गया है.

जानें- किस कंपनी पर क्या है आरोप

Lotte India Corporation Private Limited

इस कंपनी पर पुराने और नियमों के अनुरूप नहीं होने वाले प्री-प्रिंटेड लेबल इस्तेमाल करने का आरोप है. इसके साथ ही कुछ Choco Pie उत्पादों पर लिखा “100% Vegetarian” दावा भ्रामक पाया गया है. वहीं, Pepero Biscuit Sticks पर पोषण संबंधी जानकारी तय नियमों के अनुसार पाई गई है. इसके अलावा, Lolly Bliss Lollipop में विटामिन संबंधी दावे नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए. साथ ही Fruitz Eclairs के नाम और पैकेजिंग को उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाला बताया गया है.

Kubera Foods

Soft and Fresh Cream Bun Pineapple पर “100% Natural” और “No Preservatives, Colours & Flavours” जैसे दावे किए गए हैं, लेकिन लेबल पर प्रिजर्वेटिव (INS 282), सिंथेटिक रंग (INS 110) और फ्लेवरिंग पदार्थ होने की जानकारी दी गई थी. FSSAI के मुताबिक “Pure”, “Fresh”, “Natural” और “100% Natural” जैसे दावे नियमों के अनुरूप नहीं हैं और उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकते हैं.

Ferns N Petals Private Limited

इस कंपनी के Roasted Almond Chocolate पर “Premium Chocolate” लिखा गया है, जबकि उत्पाद में Hydrogenated Vegetable Fat का उपयोग पाया गया है. इसके साथ ही लेबल पर यह अनिवार्य जानकारी नहीं दी गई कि उत्पाद में Vegetable Fat का इस्तेमाल हुआ है या नॉन वेजिटेबल फैट का. साथ ही रेकमेंडेड डाइटरी अलाउंस  की जानकारी भी नहीं दी गई है. पैक पर बादाम की तस्वीर और “Almond Chocolate” लिखा था, लेकिन सामग्री में बादाम की मात्रा का उल्लेख नहीं पाया गया.

क्या है FSSAI 

FSSAI का पूरा नाम भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण(Food Safety and Standards Authority of India) है, जो भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली एक सरकारी और स्वायत्त संस्था है. यह संस्था देश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है.

हवाई सफर होगा और खास! रायपुर एयरपोर्ट की नई पहल, यात्री मुफ्त में ले जा सकेंगे मनपसंद किताबें; जल्द शुरू होगा एयरोब्रिज

ये हैं FSSAI के मुख्य काम

  • मानक तय करना: खाने-पीने की चीज़ों को बनाने, स्टोर करने और बेचने के लिए विज्ञान-आधारित नियम और गाइडलाइंस तैयार करना.
  • लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन: भारत में छोटे-बड़े सभी खाद्य व्यापारियों (FBOs) को फूड लाइसेंस जारी करना.
  • मिलावट पर रोक: खाद्य पदार्थों में मिलावट और दूषित खाने की बिक्री को रोकना ताकि आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके.
  • दावों को परखना: कंपनियों की ओर से खाद्य पदार्थों के लेकर किए गए दावों की चांज कर क्वालिटी सुनिश्चित करना.
  • लैब टेस्टिंग: भोजन की शुद्धता जांचने के लिए प्रयोगशालाओं के नियम बनाना और खाने के सैंपल्स की टेस्टिंग करवाना.
  • जागरुकता फैलाना: देश के नागरिकों और व्यापारियों को फूड सेफ्टी और सही पोषण के प्रति जागरूक करना.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026