*उपाध्यक्ष उदय मधुकर व संरक्षक को भवसागर बंजारे को मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती ।। प्रगतिशील छ.ग.सतनामी समाज सक्ती ब्लाक ईकाई के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष उदय मधुकर व संरक्षक भवसागर बंजारे को सतनाम भवन खैरा में सम्पन्न हुई संगठन की बैठक में निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व जिला प्रवक्ता सतनामी समाज रहे उदय मधुकर ने स्वयं के निर्विरोध ब्लाक ईकाई सक्ती के उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए सक्ती ब्लाक सतनामी समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वह समाज विकास केन्द्र कार्यों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करते हुए सभी के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर संगठन में संरक्षक का दायित्व संभाल रहे भवसागर बंजारे ने कहा कि सभी मिलजुल कर आपसी एकता व भाईचारे की भावना के साथ समाज हित कार्य करेंगे। गौरतलब हो कि बीते 18 जून को प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती ब्लाक ईकाई के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात सतनाम भवन खैरा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की यह दूसरी बैठक थी। इस बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों को कराया और भरोसा दिलाया कि वे सभी पदाधिकारियों के साथ आपसी सामंजस्य बिठा कर भाईचारे तथा आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हुए समाज को आगे ले जाने का काम करेंगे। बैठक में अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े, संरक्षक भवसागर बंजारे, जिला कार्यकारिणी सदस्य संतराम महिलांगे, उपाध्यक्ष उदय मधुकर, गणेश रत्नाकर, सचिव पतिराम कुर्रे, प्रवक्ता रामकुमार कुर्रे, धनीराम बंजारे, कन्हैया लाल खुंटे, ब्लाक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती पुष्पांजलि सोनवानी, सहित सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी तथा समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।






