“हमें भारत की मदद चाहिए”: पाकिस्तान के अत्याचारों के बीच PoK नेता की बड़ी गुहार, वीडियो वायरल

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में चल रही अशांति ने अब तक सैंकड़ों लोगों की जान ले ली है. पाकिस्तान की निरंकुश सेना के हाथों हर रोज लोग मारे जा रहे हैं. ऐसे में PoK के विरोध-प्रदर्शन की अगुवाई करने वाली जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेता सरदार अमन खान ने भारत से मदद मांगी है. उनका दावा है कि विरोध प्रदर्शनों पर कड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सरकार ने इस इलाके में आर्थिक नाकेबंदी कर दी है. अब JAAC नेता ने नई दिल्ली से मानवीय सहायता भेजने और लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर बॉर्डर खोलने की अपील की. उन्होंने तर्क दिया कि अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो PoK के आम नागरिकों के पास भारत जाने का विकल्प होना चाहिए.
"Help Us, India": PoJK Protesters Make Direct Appeal Amid Food Shortage
On the 26th day of protests, one of the main protest leaders, Sardar Aman Khan, appealed to the people across the Line of Control and to India for help, alleging that Pakistan has blocked food and medicine… pic.twitter.com/DRg3z2AlrL
— OsintTV 📺 (@OsintTV) July 5, 2026
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अमन खान को यह कहते हुए सुना गया, “हमें भारत की मदद चाहिए. यहां राशन की कमी है…” उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने से PoK के निवासियों को भोजन और दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है.
*नगर विकास को नई गति देने पर मंथन, नव मनोनीत पार्षदों ने की जिलाध्यक्ष से भेंट*
रावलकोट के ईदगाह मैदान में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए अमन खान ने लोगों से पूछा कि क्या उन्हें लाइन ऑफ कंट्रोल की ओर बढ़ना चाहिए. भीड़ ने बार-बार जवाब दिया, “उसकी ओर बढ़ें.”






