लायंस क्लब चांपा का शपथ विधि संपन्न

लायंस क्लब चांपा के नवीन कार्यकारणी वर्ष 2026 – 27 का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में लायन भवन चांपा में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं शपथ ग्रहण अधिकारी PMJF लायन डॉ राजकुमार अग्रवाल पूर्व प्रांतपाल, विशिष्ट अतिथि लायन डॉ व्ही के अग्रवाल पूर्व प्रांतपाल, लायन राजेश अग्रवाल रीजन चेयरपर्सन थे जिन्होंने कार्यक्रम की शुरुवात लायंस क्लब के संस्थापक मैल्वीन जोन्स की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । भारतीय परम्परा का निर्वहन करते हुवे लायन सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला से किया पश्चात क्लब अध्यक्ष एम जे एफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता ने स्वागत भाषण दिया , क्लब सचिव लायन राजेश अग्रवाल ने वर्ष भर के सेवा गतिविधि की जानकारी प्रतिवेदन के माध्यम से प्रस्तुत किया । शपथ अधिकारी ने क्लब के सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराते हुवे शपथ दिलाई । क्लब अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में स्थाई सेवा गतिविधि पर जोर देते हुवे वर्ष भर लोगो के आवश्यकता को ध्यान में रखते हुवे सेवा कार्य करते रहने की बात कही , लायंस क्लब चांपा द्वारा संचालित लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल की सीबीएसई से सम्बद्धता की जानकारी देते हुवे शिक्षा के स्तर को और ऊँचा करने पर बल दिया । विशिष्ट अतिथि लायन डॉ व्ही के अग्रवाल पूर्व प्रांतपाल ने सभा को संबोधित करते हुवे क्लब द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों की सराहना करते हुवे नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
क्या आपको ही सबसे ज्यादा काटते हैं मच्छर? जानिए इसके पीछे छिपा हैरान करने वाला साइंस
मुख्य अतिथि का जीवन परिचय लायन विनोद अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का संचालन लायन बजरंग लाल अग्रवाल ने तथा आभार प्रदर्शन लायन डॉ वाई के शर्मा ने किया । कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्य डॉ जी पी दुबे, डॉ के पी राठौर, mjf डॉ संतोष अग्रवाल, mjf नंदकुमार देवांगन, शैलेश बाजोरिया , नारायण सोनी, बैजनाथ देवांगन, खूबचंद देवांगन, रमेश देवांगन , नेहरू देवांगन , मोहन लाल गुलाबनी, रामप्रपन्न देवांगन, उत्तम देवांगन , सुरेश अग्रवाल , राकेश साहू , महेंद्र पारीक , संगीता अग्रवाल, डॉ विश्वनाथ बिरथरे, डॉ शरद बिरथरे , लिनेश कल्याणी केशरवानी, लायंस क्लब गुरुकुल कोरबा के अध्यक्ष अग्रवाल , उपाध्यक्ष पार्वती दास , जोन चेयरपर्सन मनोज गुप्ता, पत्रकार शैलेश शर्मा , पूर्व पार्षद संतोष सोनी , मधुसूदन सोनी , पुर्णश सोनी , सिद्धार्थ सोनी अधिवक्ता , कीर्ति सोनी , पूरन लाल बरेठ इत्यादि उपस्थित थे जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ उक्त आशय की जानकारी क्लब के सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन ने दी ।






