ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*नगर विकास को नई गति देने पर मंथन, नव मनोनीत पार्षदों ने की जिलाध्यक्ष से भेंट*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के तहत नगर पालिका परिषद सक्ती में मनोनीत पांच एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) दीपक गुप्ता, दादू केवट, सुमित शर्मा, सुषमा कसेर एवं सुशीला गबेल ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गवेल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल से सौजन्य भेंट कर नगर विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। नव मनोनीत एल्डरमैनों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे। उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

नगर विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा :-

सौजन्य भेंट के दौरान नगर पालिका परिषद सक्ती क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, सड़क, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने सहित विभिन्न जनहित के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही नगर के विकास के लिए समन्वित प्रयासों पर भी विचार-विमर्श हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गवेल ने सभी नव मनोनीत एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वहीं मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल, प्रीतम गबेल ने भी सभी उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

जनसेवा और विकास के लिए किया समर्पण का संकल्प :-

नव मनोनीत एल्डरमैनों ने विश्वास दिलाया कि वे नगर पालिका परिषद सक्ती के विकास, आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026