मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. बंशीलाल देवांगन को दी श्रद्धांजलि, दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल

चांपा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सोमवार को चांपा स्थित देवांगन धर्मशाला (थाना पारा) में आयोजित स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्व. बंशीलाल देवांगन के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना एवं ढांढस बंधाया।
CBSE का बड़ा फैसला: Three-Language Rule पर नई गाइडलाइन, 10वीं के छात्रों को मिली राहत
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा शिशपाल सिंह ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। शिशपाल सिंह ने दिवंगत स्व. बंशीलाल देवांगन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन का समाज के प्रति योगदान सदैव प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
WhatsApp Web पर बड़ा साइबर अटैक! दोस्तों के नाम से आ रहा वायरस, एक क्लिक पड़ सकता है भारी
कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर स्व. बंशीलाल देवांगन को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने चांपा स्थित भगवान श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।






