ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*जोंगरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने महिला की गोली मारकर की हत्या, क्षेत्र में भय का माहौल*

 

जिला रिपोर्टर शक उदय मधुकर

श्रीसक्ती सक्ती जिले की जोंगरा गांव में 26 जून को अज्ञात बदमाशों ने एक 25 वर्षीय महिला पूर्णिमा चौहान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सक्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंगरा की है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सक्ती पुलिस तत्परता के साथ घटना की जांच व आरोपियों की धर पकड़ में जुटी हुई है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रारंभिक जांच के पश्चात आरोपियों की कुछ जानकारियां मिली हैं जिसके अनुसार पुलिस उनकी खोजबीन में रवाना हो चुकी है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार 26 जून की सुबह 11:30 बजे ग्राम पंचायत जोंगरा में एक 25 वर्षीय महिला पूर्णिमा चौहान की दो अज्ञात बदमाशों ने उसके घर पर हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 11:30 बजे एक मोटरसाइकिल में दो लोग आए जिन्होंने पूर्णिमा चौहान का घर पूछा वहीं ग्रामीणों ने जब उनसे पूर्णिमा चौहान के घर पूछने का कारण पूछा तो उनमें एक व्यक्ति ने बताया कि उनसे हमें कुछ दवाई लेनी है। एक युवक मोटरसाइकिल पर पूर्णिमा चौहान के घर के बगल में खड़ा हुआ था तथा दूसरा युवक घर के अंदर घुसा उसने पूर्णिमा चौहान से कहा दीदी आपसे दवाई लेनी है एवं ऐसा कहते ही उसने गोली मारी दी और भाग निकला। गोली की आवाज सुन ग्रामीण उसके घर पहुंचे और पुलिस को 112 के माध्यम से इस घटना की सूचना दी। जिस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची एवं 112 की सहायता से पूर्णिमा चौहान को उनके परिजनों के साथ अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच में जुट गई है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026