ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*नीट पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर बोला जोरदार हमला*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती जिला कॉग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा जिला महामंत्री गिरधर जायसवाल, जिला महामंत्री पिन्टू ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि ऋषि राय जनपद पंचायत सक्ती, उपाध्यक्ष बंशी खांड़े, नगर कॉग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर, जनपद सदस्य ज्ञानिक खांडे तथा पप्पू खान सहित कांग्रेसीजनों की उपस्थिति में विश्राम गृह सक्ती में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में नीट पेपर में पूरे देश मे बड़े पैमाने पर हुए पेपर लीक के मामले को लेकर केन्द्र के मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। इस बैठक में उपस्थित जिला कॉग्रेस कमेटी सक्ती के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्ष गण सहित पार्टी पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। जिला महामंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरधर जायसवाल ने कहा कि पूरे देश के छात्र कोटा राजस्थान में कोचिंग के लिए जाते हैं। नीट की परीक्षा निरस्त होने से हजारों बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने चाहिए।

श्री जायसवाल ने आगे कहा कि अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कोटा जाकर निराश छात्र -छात्राओं की समस्याओं को‌ सुना व उनका हौसला अफजाई किया है इससे देशभर के छात्र -छात्राओं में उनके प्रति विश्वास और भी ज्यादा मजबूत हुआ है। देश भर में युवा उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि राहुल गांधी देश के एकमात्र ऐसे नेता है जो राजनीति से उपर उठकर राष्ट्रहित में बात करते हैं। देश के युवाओं बेरोजगारों महिलाओं की समस्याओं को वे समझते हैं और उनके हित में निरंतर आवाज उठाते हैं। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर ने राहुल गांधी को देश के युवाओं का सच्चे मार्गदर्शक बताया। श्री राठौर ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा न्याय और सत्य का मार्ग चुना हैं राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जहां बच्चे दिन रात एक करके तैयारी करते है ऐसे संवेदनशील परीक्षा में धांधली से योग्य व्यक्ति आहत होते हैं । उन्होंने कहा बच्चे अपने सुनहरे भविष्य का सपना देखते हैं और उसकी तैयारी करते है सरकार ऐसे मामलों में भी पारदर्शिता नहीं बरतती हैं । उन्होंने देश के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए राजनीति से परे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कदम की सराहना की। विधायक प्रतिनिधि ऋषि राय ने भी इस मौके पर नीट परीक्षा निरस्त किये जाने को लेकर मोदी सरकार की आलोचना किया ।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026