रौंगटे खड़े कर देगा हादसे का LIVE VIDEO, कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत CCTV में कैद

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है. तेज रफ्तार में आ रही बाइक डिवाडर के पास मुड़ रही कार से जा टकराई. इस हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो आपके रौंगटे खड़े कर देगा. बाइक सवार कुछ पल के लिए हवा में नजर आता है. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कांकेर स्थित वन विभाग के लकड़ी डिपो के पास का बताया जा रहा है.
सीरियल किलर गिरफ्तार: शराब में सुहागा मिलाकर 8 लोगों की हत्या, पहले कुत्ते पर किया था जहर का ट्रायल
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो डिवाइडर के पास यू-टर्न लेते हुए दिखाई दे रही है. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक कार के बोनट से जा टकराती है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक हवा में उछलकर कार के दूसरी ओर जा गिरता है.
Qatar Gas Plant Blast: कतर के गैस प्लांट में भीषण विस्फोट, 12 भारतीयों समेत 13 की मौत; 66 घायल
हादसे के बाद युवक उठने की कोशिश करता है, लेकिन गंभीर चोट और दर्द के कारण खड़ा नहीं हो पाता. बताया जा रहा है कि यह घटना 21 जून की है, जिसका सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फुटेज में कार चालक और बाइक सवार दोनों की लापरवाही नजर आ रही है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.






