अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लायंस स्कूल में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

चांपा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, चांपा में उत्साह और उमंग के साथ योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
इस अवसर पर लायंस एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन लायन राम प्रपन्ना देवांगन, लायंस क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी, एमजेएफ लायन डॉ संतोष अग्रवाल, सचिव लायन राजेश अग्रवाल, लायन डॉ जी.पी. दुबे एवं लायन वासुदेव देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
योग सत्र के दौरान प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन लायन रामप्रपन्ना देवांगन ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए कहा, “करे योग, रहे निरोग”।
लायंस क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष सोनी ने योग के वैज्ञानिक, आध्यात्मिक एवं खगोलीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है तथा जीवन में संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है।
कार्यक्रम के अंत में लायन डॉ जी.पी. दुबे ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वी.के. वर्मा एवं गौरव कटकवार का विशेष सहयोग रहा।






