ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarh

सर्वमंगला सेमी-प्रो लीग (अंडर-18) 7A-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

ओमकार यादव

ऑफर सीमित समय तक के लिए

सर्वमंगला सेमी-प्रो लीग (अंडर-18) 7A-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

 

कोरबा जिले के सर्वमंगला नगर के बड़े मैदान में आयोजित 10 दिन का सर्वमंगला सेमी-प्रो लीग (अंडर-18) 7A-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण एवं खेल भावना से ओत-प्रोत वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में बाकीमोंगरा की ज्योति इलेवन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम बालकों को 3-0 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक *श्री कौशिक कैवर्त जी, वार्ड क्रमांक 62 के पार्षद श्री रामाधार पटेल जी, भाजयुमो सर्वमंगला नगर मंडल अध्यक्ष श्री हिरेंद्र (हीरू) जायसवाल जी, महामंत्री श्री मोहर गोस्वामी जी, कोषाध्यक्ष श्री राजदीप यादव जी, श्री लाल बहादुर जायसवाल जी* एवं *समाजसेवी श्री बब्बू खान जी* सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को ₹4000 नगद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹3000 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही सभी खिलाड़ियों को गोल्ड एवं सिल्वर मेडल वितरित किए गए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट गोलकीपर एवं बेस्ट शॉट के पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, स्वास्थ्य एवं टीम भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। .

प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु *श्री माधव जायसवाल जी एवं श्रीमती भानुमति जायसवाल जी (पार्षद, वार्ड क्रमांक 61)* तथा बरमपुर यूनाइटेड फुटबॉल (BUF) संगठन की विशेष सराहना की गई। यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करने के साथ-साथ फुटबॉल के प्रति उत्साह बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

 

🏆 आयोजक: बरमपुर यूनाइटेड फुटबॉल (BUF) एवं सर्वमंगला नगर खेल प्रेमी 🏆

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026