कुसमुंडा क्रिकेट टीम द्वारा मनाया गया योग दिवस, स्वास्थ्य को जागरूक
सतपाल सिंह
कुसमुंडा क्रिकेट टीम द्वारा मनाया गया योग दिवस, स्वास्थ्य को जागरूक

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर जेआरसी मैदान में आज 21 जून अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डबल विकेट क्रिकेट टीम द्वारा योग अभ्यास किया गया। कोरबा पुलिस विभाग में पदस्थ बलबीर यादव द्वारा सभी खिलाड़ियों को सर्वप्रथम सूर्य नमस्कर कराया गया जिसके बाद योग की अलग अलग मुद्रायें भी की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ जनों में अमरजीत सिंह, नगीना यादव, विजय अग्रवाल, राकेश देवांगन,धनंजय (मन्नू), जसपाल सिंह संधू, सपन , ऋषि मनिया, संदीप चौहान,संदीप अग्रवाल, दिनेश चौहान, प्रवेश कुमार, चंचल, संतोष बरेठ, सुखनंदन महंत, अमन सिंह, ओम गवेल इत्यादि उपस्थित रहें। सभी ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। आपको बता दें डबल विकेट क्रिकेट टीम के सदस्य प्रतिदिन सुबह क्रिकेट खेलने मैदान पहुंचते है। ठंड का मौसम हो चाहे गर्मी कबहो सभी एक से दो घंटे यहां क्रिकेट खेलते हैं। सभी स्वास्थ्य के प्रति बेहद जागरूक है।






