कोरबा ठेका कंपनी के अधिकारी पर एफआईआर के बाद ग्रामीणों ने समाप्त किया चक्काजाम
सतपाल सिंह
कोरबा ठेका कंपनी के अधिकारी पर एफआईआर के बाद ग्रामीणों ने समाप्त किया चक्काजाम
कोरबा जिले के एसईसीएल सिंघाली भूमिगत खदान में मशीनों के माध्यम से कोयला खुदाई और निकासी का कार्य कर रही ठेका कंपनी “टीएमसी”के एक अधिकारी के.के. सिंह द्वारा ग्रामीणों को जमीन गाड़ देने, जान से मारने सहित गाली गलौच का बड़ा आरोप लगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दी थी, बावजूद इसके कंपनी के अधिकारी पर कोई कार्यवाही की गई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आज बांकी मोंगरा ढेलवाडीह मार्ग अंतर्गत अरदा चौक पर चक्काजाम कर दिया है। इस चक्काजाम से सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है। ग्रामीण सुबह लगभग 9 बजे से सड़क पर चक्काजाम में बैठे रहे,और टीएमसी ठेका कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लगभग 1 बजे प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस द्वारा ठेका कंपनी के अधिकारी के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। आपको बता दें जिले में कोयला खनन के लिए पहुंचने वाले अधिकांश ठेका कंपनी के अधिकारी कर्मचारी, अपने काम शुरू करने के दौरान क्षेत्र के खदान प्रभावितों,ग्रामीणों ने बेहद ही सरलता और प्रेम पूर्वक व्यवहार करते है,उसके बाद जैसे उनकी कंपनी जम जाती है, उसके बाद उनके व्यवहार और तेवर में बदलाव आ जाता है। वे पूरे क्षेत्र को अपना क्षेत्र समझने लगते है और आम लोगों को कुछ नहीं समझते इसका परिणाम यह आज का आक्रोश और आंदोलन है। इस तरह की समस्याओं के लिये SECL के अधिकारियों, शासन प्रशासन को विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिससे ठेका कंपनियों की मनमानी रुके और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर….





