Chhattisgarhछत्तीसगढ

डिलीवरी के दौरान लगा इंजेक्शन बना मौत की वजह? प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की दर्दनाक मौत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के जिला चिकित्सालय के मातृत्व-शिशु अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला और उसके गर्भ में पल रहे नवजात  की मौत हो गई है. घटना से परजिनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं.

CG News: DMF घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, रायपुर समेत 5 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, महिला को प्रसव के लिए सूरजपुर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महिला का यह पहला प्रसव था. प्रसव से पहले महिला को इंजेक्शन लगाया गया था. इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. गर्भ में पल रहे शिशु को भी नहीं बचाया जा सका.

Russian Bomber Plane Crash : रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी – VIDEO

घटना की सूचना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. इधर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव से पहले इंजेक्शन लगाने के दौरान महिला को उल्टी हुई, जो श्वास नली में फंस गई. इससे सांस लेने में गंभीर समस्या उत्पन्न हुई और स्थिति तेजी से बिगड़ने के कारण उसकी मौत हो गई.

‘घर जाओ’ के ताने पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026